Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मालवीय मिशन द्वारा हिमालिनी का लोकार्पण मुम्बई में

 

मुम्बई १७ जून |

नेपाल से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका हिमालिनी के लिए आज का दिन गौरवमयी रहा । आज नवी मुम्बई में महामना मदन मोहन मालवीय मिशन ने हिमालिनी के साथ एक मुलाकात का आयोजन किया । इस अवसर पर नेपाल से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका हिमालिनी का मुम्बई में पहली बार लोकार्पण कर सार्वजनिक किया गया । हिमालिनी के लिए यह एक सुखद और गौरवमयी क्षण था ।

20160617_173857

वक्ताओं ने पत्रिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि, यह पत्रिका नेपाल भारत के सम्बन्धों को प्रगाढ़ बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है और हिन्दी की निरन्तर सेवा कर रही है । हिमालिनी दो देशों के बीच सेतु का काम कर रही है और इस पत्रिका के माध्यम से भारत के पाठक नेपाल की वस्तुस्थिति से परिचित हो रहे हैं । 

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 3 सितंबर 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

20160617_172046

दो पड़ोसी देशों के बीच के सम्बन्धों को मजबूत बनाने में हिमालिनी की कोशिशों की सबने खुले दिल से सराहना की । कार्यक्रम की अध्यक्षता मालवीय मिशन नवी मुम्बई के अध्यक्ष डा. राकेश सिंह ने की । उन्होंने कहा कि वो शीघ्र ही एक टीम लेकर काठमान्डू आएँगे और भूकम्प पीड़ितों के लिए एक कार्यक्रम करेंगे । कार्यक्रम में मालवीय मिशन मुम्बई के महासचिव डा. डी.सी गुप्ता ने मालवीय और महात्मा गाँधी जी के सम्बन्धों पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम में माइंड मेनेजमेंट के बारे में आचार्य श्री स्वामी ध्रुव ने अभ्यास करवाया । उन्होंने कहा कि हिमालिनी भारत और नेपाल के बीच भाषिक और सांस्कृतिक सम्बन्धों को जोर रही है । मिशन की ओर से कैप्टन अवस्थी ने भी इस पर बल देते हुए कहा कि इसे और भी मजबूती के साथ आगे बढाया जाना चाहिए । कार्यक्रम का संचालन सुनील शुक्ल ने किया | हिमालिनी की ओर से सम्पादक डा. श्वेता दीप्ति का शुभकामना संदेश पढकर सुनाया गया तथा सच्चिदा नन्द मिश्र ने सबों को धन्यवाद ज्ञापन किया |20160617_173945

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com