Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारी बारिश व भूस्खलन से जनता जनार्दन में त्रास

 

भारी बारिश व भूस्खलन से जनता जनार्दन में त्रास

मालिनी मिश्र, काठमाण्डू, २६ जुलाई ।

by subhash nepal
by subhash nepal

लगातार भारी वर्षा से नेपाल का हर एक इलाका जलमग्न है । रामेछाप के रामस्थान से हुए भूस्खलन से, कई घरों के जोखिम में आने की सूचना मिली है जिसमें कुछ लोग घायल भी है । मकवानपुर के पूर्व सदरमुकाम के सोलाभन्ज्यांग में भूस्खलन के कारण ही अब तक २७ लोगों की जान जा चुकी है । इधर काठमाण्डू के भी प्रायः प्रत्येक स्थानों पर पानी के कारण लोगों को असुविधा हो रही है ।

यह भी पढें   कीर्तिपुर होल्डिंग सेंटर में पुलिस की बर्बरता: जेन-जी प्रदर्शनकारियों को बेरहमी से पीटा गया

नखिपोट के कान्तिपुर कालोनी में भूस्खलन व बिजली के पोल के गिरने से लोगों को आने जाने में काफी जद्दोजहद का सामना करना पड रहा है । बल्खु के कई इलाकों में लोगों का आने जाने का मार्ग अवरुद्ध है ।

इस समय बनने की कगार पर रोके हुए कई काम सभी को कष्ट मात्र ही पहुंचा रहे है । नदियों में पानी का स्तर काफी बढ गया है। जनकपुर हो या दोल्खा कोई जगह ऐसी नही है जहां की जनता त्रस्त न हो ।

यह भी पढें   सुकुम्बासी के विषय को लेकर सांसदों ने की सरकार की आलोचना
photo - subhas nepal
photo – subhas nepal

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.