Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री प्रचण्ड की भारत यात्रा से चीन नाराज

बीजिंग , prachand

नेपाल के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा पर आखिर चीन ने असंतोष जता ही दिया । नेपाल के नए प्रधानमंत्री प्रचंड के पहले विदेश दौरे पर भारत जाने से चीन भड़क गया है। चीनी मीडिया ने नेपाल को चीन के खिलाफ करने के लिए भारत और द्विपक्षीय संबंधों को ठंडे बस्ते में डालने के लिए प्रचंड की निंदा की है। सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लेख में लिखा कि चीन खुद को ठगा महसूस कर रहा है।

भारत के दबाव से बाहर निकलने के लिए नेपाल बीजिंग के करीब आ गया था। नई दिल्ली पर अपनी निर्भरता से मुक्ति पाने को उसने चीन के साथ कई महत्वपूर्ण समझौते किए लेकिन कुछ हद तक दबाव कम होने पर उसने संबंधों को ठंडे बस्ते में डाल दिया।

यह भी पढें   उमेश श्रेष्ठ द्वारा पेश की गई आर्थिक प्रतिवेदन बंदसत्र में पारित

प्रचंड और भारत पर तीखा हमला करते हुए अखबार ने मंगलवार को दो लेख प्रकाशित किए हैं। इसमें नेपाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बदले हालात को लेकर चीन की नाराजगी को जाहिर किया गया है।

एक अन्य लेख में कहा गया है कि प्रचंड अब “प्रचंड” नहीं रहे। जब वह वर्ष 2008 में पहली बार प्रधानमंत्री बने थे, उन्होंने भारत जाने की परंपरा को तोड़ते हुए पहले चीन की यात्रा पसंद की थी। वह दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भारत पहुंचे।

यह भी पढें   पृथ्वी राजमार्ग पुनः अवरुद्ध

नेपाल के नए प्रधानमंत्री प्रचंड के पहले विदेश दौरे पर भारत जाने से चीन भड़क गया है। चीनी मीडिया ने नेपाल को चीन के खिलाफ करने के लिए भारत और द्विपक्षीय संबंधों को ठंडे बस्ते में डालने के लिए प्रचंड की निंदा की है। सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लेख में लिखा कि चीन खुद को ठगा महसूस कर रहा है।

भारत के दबाव से बाहर निकलने के लिए नेपाल बीजिंग के करीब आ गया था। नई दिल्ली पर अपनी निर्भरता से मुक्ति पाने को उसने चीन के साथ कई महत्वपूर्ण समझौते किए लेकिन कुछ हद तक दबाव कम होने पर उसने संबंधों को ठंडे बस्ते में डाल दिया।

यह भी पढें   आईपीयू महासभा में नेपाल का जलवायु आपदा संबंधी आपातकालीन प्रस्ताव दो-तिहाई बहुमत से पारित

प्रचंड और भारत पर तीखा हमला करते हुए अखबार ने मंगलवार को दो लेख प्रकाशित किए हैं। इसमें नेपाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बदले हालात को लेकर चीन की नाराजगी को जाहिर किया गया है।

एक अन्य लेख में कहा गया है कि प्रचंड अब “प्रचंड” नहीं रहे। जब वह वर्ष 2008 में पहली बार प्रधानमंत्री बने थे, उन्होंने भारत जाने की परंपरा को तोड़ते हुए पहले चीन की यात्रा पसंद की थी। वह दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भारत पहुंचे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com