Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर में टिका पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा

 

माला मिश्रा, विराटनगर, 15 अक्टूबर ।

नेपाल के पूर्वांचल में टिका पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है । टिका लगाने के लिए दूर दराज सहित बिदेश से भी लोग अपने परिजन के यहाँ पहुच रहे है ।

img-20161015-wa0003

लगातार 6 दिनों का सरकारी छुट्टी का लोग भरपूर लुफ्त उठा रहे है । पूर्वांचल परिछेत्र के डी आई जी केशरी राज धिमिरे ने बताया जूनियर अधिकारी अपने सीनियर से टिका लगा आशिर्वाद लेते है जो काफी पूरानी परंपरा है । न्यूरो अस्पताल के संचालक व चिकित्सक बीरेंद्र बिष्ट ने बताया कि अस्पताल के संम्पूर्ण कर्मी अपने सीनियर से हर बर्ष टिका लगवाते है इस वर्ष भी समारोह पुर्बक इसका आयोजन हुआ । एक दूसरे के घर जाकर टिका लगा आशिर्वाद लेने घूमने मौज मस्ती करने के कारण खासकर नेपाली पहाड़ी समाज के लोगो का पर्व आने का इंतजार रहता है कई माह पूर्व से इसकी तैयारी की जाती है । दसहरा फुलपाती से सुरु होकर पूर्णिमा में पूजा अर्चना कर इसका बिधिवत समापन होता है ।फोटो टिका लगाते न्यूरो अस्पताल के संचालक व चिकित्सक बीरेंद्र बिष्ट ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com