Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर में हो रहा है विषेश सफाई, भारतीय राष्ट्रपति मुखर्जी का भव्य स्वागत की तैयारी

 

कैलास दास, जनकपुर, कार्तिक ७ । भारत का राष्ट्रपति प्रवण मुखर्जी नेपाल भ्रमण के क्रम में कार्तिक १९ गते जनकपुर आ रहे हैं । राष्ट्रपति मुखर्जी का धार्मिक नगर जनकपुर में भव्य स्वागत की तैयारी दो हप्ता पहले से हो रही है । उसी अन्तर्गत शनिवार को जनकपुर में भव्य सफाई अभियान किया गया है ।

jnk-sfai-1

धनुषा का प्रमुख जिला अधिकारी दिलिप चापागाई के अगुवाई में सुरक्षा निकाय का पदाधिकारीगण तथा प्रतिनिधि, समाज का विभिन्न क्षेत्र का व्यक्ति तथा युवा क्लवों की सक्रिय सहभागिता थी । सफाई कार्यक्रम में नेपाली सेना, नेपाल प्रहरी तथा शसस्त्र प्रहरी, निजामति कर्मचारी भी समिल थे ।

यह भी पढें   मुग्लिन–नारायणगढ़ सड़क खंड चालू

सफाई अभियान में दो टोली किया गया था । जनकपुर का विद्यापति चौक से प्रारम्भ किया गया सफाई अभियान प्रशासनिक निकाय का एक टोली विमान स्थल की ओर किया था तो दुसरी टोली रामचोक, जनक चौक होते हुए जानकी मन्दिर तक किया था ।

सफाई में सहभागियो नें विश्व प्रसिद्ध जानकी मंन्दिर, राममन्दिर, जनक मंन्दिर, गंगासागर, धनुषसागर क्षेत्रो को विषेश सरसफाई किया था । सफाई अभियान में राजनीतिक दलों की प्रतिनिधि भी सहभागी थे ।

यह भी पढें   वरिष्ठ पत्रकार युवराज गौतम का निधन

jnk-spfai

भारत का राष्ट्रपति के आगमन से जनकपुरबासी में पर्यटन प्रबद्र्धन मे विशेष योगदान आऐगा विश्वास किया जा रहा है । राष्ट्रपति मुखर्जी का आने का वातावरण में स्थानीयवासी जोरसोर से लगे है । उसी प्रकार जगह जगह स्वागत द्वार की तैयारी हो रही है । दुसरी ओर जनकपुर का जीर्ण सडको का भी जिणोद्धार किया जा रहा है । सडक डिभिजन कार्यालय ने सडक मरम्मत का कामकाज में तीब्रता लाई है । भारतीय राष्ट्रपति के आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था कडा कर दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com