Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मिर्चैया में बस ट्रक टकराने से तीन की मृत्यु, १३ घायल

 

सिरहा, कार्तिक ४ ।

पूर्व पश्चिम राजमार्ग अन्तर्गत सिरहा के मिर्चैया ६ में रात ट्रक व बस एक दुसरे से टकराने से बस में सवार तीन लोगों की मृत्यु हो गइ है, वहीं १३ लोग घायल हैं ।

कांकडभिटटा से काठमांडू के तरफ जा रही ना ५ ख ४८८९ नम्बर की मकालु यात्रुवाहक बस दुसरे तरफ से आ रही ना ३ ख ४१३० नम्बर के ट्रक रात के दो बजे में कटकाइ थी ।

यह भी पढें   जनकपुर-अयोध्या रेल सेवा, रक्सौल-काठमांडू रेल लिंक और पूर्व–पश्चिम रेलवे परियोजना पर हुई विस्तृत चर्चा

दुर्घटना में बस में सवार भारत सिक्किम गान्तोक निवासी ३३ वर्षिय पायल अग्रवाल, उसी स्थान के ३० वर्षिय बिन्दिया गुरुगं तथा पाँचथर रवि ६ निवासी ३५ वर्षिय नुनका राई का घटनस्थल में ही मृत्यु हो गई इलाका प्रहरी कार्यालय मिर्चैया ने बताया ।

घायलों का इलाज विराटनगर के न्यूरो अस्पताल तथा मिर्चैया स्थित रेखा नर्सिगं होम में जारी है ।

ठक्कर देने वाल ट्रक चालक मकवानपुर हेटौडा ३ निवासी फनेन्द्र पराजुली को इलाका प्रकरी ने नियन्त्रण में ले लिया है । वहीं बस चालक फरार है । इलाका प्रहरी ने बताया बस चालक की तलाश जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *