Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ड्राइवर की लापरवाही से बस दुर्घटना, १७ घायल

 
भीमदत्तनगर, कार्तिक ३ ।
दार्चुला के गोकुलेश्वर से कंचनपुर के भीमदत्तनगर आ रही ना ख ९४३६ नं की यात्रुवाह बस आज सुवह दुर्घटना हुइ है । पूर्वपश्चिम महेन्द्र राजमार्ग की गुलरिया अत्तरिया खण्ड के मोहना नदी किनार में हुइ दुर्घटना में १७ लोग घायल हैं ।
घायलों का इलाज मदमा अस्पताल अत्तरिया में हो रही है । घायल एक बालक की अवस्था नाजुक बताइ जा रही है ।
इलाका प्रकरी कार्यालय गुलरिया ने बताया चालक की लापरवाही की वजह से दुर्घटना हुइ है । बस में रहें प्रत्यक्षदर्शी ने बताया बस के चालक सुरेन्द्र कुँवर एक हाथ से मोवाइल पर बात कररहा था, वहीं दुसरी हाथ से गीत बदल कर कुहनी से बस चला रहा था तभी दुर्घटना हुई ।
चालक लापता है । पुलिस ने उसकी खोज हो रही है बताया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *