Tue. May 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सात निश्चय के साथ न्याय एवं विकास हमारा लक्ष्य : नीतीश कुमार

 

img-20161110-wa0000

*बेतिया.मधुरेश*– मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि उनकी सरकार सात निश्चय के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है। अब वह दिन दूर नहीं जब बिहार सभी मामलों में देश का आत्मनिर्भर राज्य बन जाएगा। श्री कुमार अपनी निश्चय यात्रा के दौरान पश्चिमी चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया के महाराजा स्टेडियम में बुधवार को चेतना सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने बेटियों को साईकिल और महिलाओं को आरक्षण देखर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है। आज साईकिल योजना का ही परिणाम है कि सूबे में बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिला है और बेटियिं इतामनिर्भर बन रही हैं। महिला आरक्षण को वरदान बताते हुए सीएम ने कहा कि आरक्षण का परिणाम है कि आज महिलाएं पुरुषों के बराबर कदम से कदम मिला कर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि हमने हर गांव तक बिजली पहुंचाने का वादा किया था। हमारी सरकार ने बिहार के गांवों तक बिजली पहुंचाने का काम किया है। हम अभी सात निश्चय के साथ काम कर रहे हैं। हर घर में नल का जल पहुंचे और प्रत्येक घर को अपना शौचालय हो, हमारी सरकार लगातार इस दिशा में काम कर रही है।

यह भी पढें   होटल एसोसिएशन नेपाल ने भारत में 25 से अधिक सेवा समझौतों पर हस्ताक्षर किए

img-20161110-wa0001

शराबबंदी को सरकार का ऐतिहासिक फैसला बताते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आज शराबबंदी का ही परिणाम है कि असंख्य परिवार टूटने से बच गये। शराब पीने वाले लोग अब अपने पैसे का सदुपयोग कर रहे हैं। बिहार सरकार के शराबबंदी की सराहना देश के अन्य राज्यों के साथ हीं विदेशों में भी हो रही है। उन्होंने लोगों से सात निश्चय के लक्ष्य को पूरा खरने में सहयोग की अपील की। मंच पर उपस्थित सूबे के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को नीतीश ने जन्मदिन की शुभकामना देते हुए उन्हें बधाई भी दी। वहीं चेतना सभा में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि सात निश्चय के साथ विकास की शुरुआत सीएम और हमारी सरकार के मजबूत संकल्प का परिणाम है। बिहार को हर मामले में आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार विकास का काम कर रही है तो कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है लेकिन उससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। भाजपा पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि उस पार्टी का काम सिर्फ नकारात्मक बयान देना रह गया है। शराबबंदी को सबल बताते हुए उन्होंने कहा कि आज बिहार में लोगों के स्वास्थ्य में सुधार और सड़क दुर्घटनाओं में कमी शराबदी का सुखद अहसास दिला रहा है। तेजस्वी ने विपक्ष को चेताते हुए कहा कि बिहार में महागठबंधन एकजूट है, इसलिए आपकी दाल गलने वाली नहीं है। चंपारण से निश्चय यात्रा की शुरुआत करने पर उन्होंने सीएम को मुबारकवाद दिया। मौके पर बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री मदन मोहन झा, गन्ना मंत्री खुर्शेद आलम, मंत्री मदन सहनी, सरकार के प्रधान सचिव अंजनी कुमार सिंह समेत सभी विभागों के सचिव समेत महागठबंधन के कई विधायक मौजूद थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *