Sat. Jun 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निश्चय यात्रा के दौरान बेतिया में हंगामा, पुलिस ने भीड़ पर किया लाठीचार्ज

 

*बेतिया.मधुरेश*– 10 नवम्बर। कल्ह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निश्चय यात्रा के पहले दिन ही बेतिया में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। सीएम ने आज पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज से अपनी ‘निश्चय यात्रा’ की शुरूआत की। इस क्रम में आज पहले दिन वे बेतिया पहुंचे। वहां उनकी ‘चेतना सभा’ में कुछ लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया और नारेबाजी के साथ-साथ शोर-शराबा भी किया। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। बेतिया के महाराजा स्टेडियम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा चल रही थी।

img-20161110-wa0002

इसी दौरान पीछे लोग हंगामा करने लगे। पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। डीएम और एसपी ने लोगों को समझा कर स्थिति पर काबू पाया। इस दौरान आठ लोग हिरासत में लिए गए। अपनी यात्रा के दौरान सीएम बिहार के सभी 38 जिलों का दौरा करेंगे और वहां विकास कार्यों का जायजा लेंगे। बिहार में बीजेपी इस यात्रा का विरोध कर रही है।

‘निश्चय यात्रा’ की शुरूआत में नीतीश का नरकटियागंज में भी कुछ लोगों ने विरोध किया। वहां भी थोड़ी देर के लिए एक-दो युवकों ने नारेबाजी की। नरकटियागंज में नीतीश कुमार सबसे पहले लोक शिकायत निवारण अधिनियम कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे और लोक शिकायत निवारण के कार्यों का जायजा लिया। जबकि नौतन में सीएम ने हर घर नल जल योजना का निरीक्षण किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed