Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संविधान से अंगिकृत शब्द हटाना जरूरी : रेखा यादव

 

संघीय समाजवादी फोरम नेपाल की नेतृ रेखा यादव

काठमाडौं २५, कात्तिक | संघीय समाजवादी फोरम नेपाल की नेतृ रेखा यादव का कहना है कि अंगीकृत नागरिकता का  विरोध करके सरकार संविधान  संसोधन से भाग रही है | अंगीकृत के नाम पर अगर संविधान संशोधन रोका गया तो प्रचण्ड सरकार को कोई नही बचा सकता है । अंगीकृत नागरिकता मधेस की मांग नही है इसके बहाने सरकार संशोधन से भागना चाहती है ।

बिहिबार को काठमाडौं में पत्रकार से बातचीत करते हुये रेखा यादव ने कही कि अंगीकृत नागरिकता सम्बन्धी हमारी मांग ही नही है लेकिन अंगीकृत नागरिकता का एजेन्डा देखाकर नयाँ विवाद सिर्जना की जा रही है जिससे कि संविधान संशोधन की प्रक्रिया को ही डाइभर्ट किया जा सके | यह एक षड्यन्त्र के तहत रची जा रही है | हमारी मांग है कि अंगिकृत के जगह वैवाहिक नागरिकता का प्रावधान होना चाहिए |  ‘संविधान से अंगिकृत शब्द ही हटा देना चाहिए  । विदेशी पुरुष से भी ज्याद विदेशी बहु  के साथ होनेवाली कानूनी विभेद हमारी प्राथमिकता की मुद्दा है ’ यादव ने कही । मधेश लाखो ऐसी महिला है जिसे की अंगिकृत नागरिकता प्राप्त है | एक ही देश में यह कैसा भेदभाव है ? जहाँ सीता देवी राष्ट्रपति नहीं बन सकती लेकिन विद्द्या भंडारी राष्ट्रपति हैं ?

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *