हे महाकवि जन्म दिवस पर, मिथिला वासी करे प्रणाम : मुकेश झा
डा.मुकेश झा ,जनकपुर , २८ कार्तिक |
मिथिला के हो तुम पहचान
आन बान और इसके शान
धन्य हैं तुम से मिथिला मैथिल
विद्यापति हो तुम महान्
कहते हैं तुम जन्मे बिस्फी
हैं प्रमाण भी बहुतों मिलती
हे महाकवि जन्म दिवस पर
मिथिला वासी करे प्रणाम
कीर्ति किये जो है वो अपार
उसे जानता सब संसार
शिव शंकर औढ़र दानी को
दिए तुमने धरा उतार
शंकर उगना नाम धराये
बारह वर्ष हैं समय बिताये
पूण्य तुम्हारी अक्षय है जो
गायें कैसे यह संसार।



