संविधान कार्यान्वयन का नेतृत्व नेपाली कांग्रेस ही करेगा ः गुरुराज घिमिरे
भक्तपुर, कात्तिक ३० ।
नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय सदस्य गुरुराज घिमिरे ने दावा किया है कि संविधान कार्यान्वयन का नेतृत्व नेपाली कांग्रेस ही करेगा । समाजसेवी हरिहर भट्टराई के १३वे पुण्यतिथि के अवसर पर भक्तपुर में आयोजित श्रद्धाञ्जलीसभाको सम्बोधन करते हुए नेता घिमिरे ने कहा– ‘संविधानसभाका सफल निर्वाचन से लेकर संविधान जारी होने तकका महत्वपूर्ण कार्यभार नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व में ही हुआ है । अब संविधान कार्यान्वयन का नेतृत्व भी नेपाली कांग्रेस ही कर सकता है ।’ नेता घिमिरे का मानना है कि संविधान को सर्वस्वीकार्य बनाने के लिए भी कांग्रेस की भूमिका और नेतृत्व महत्वपूर्ण है । वह दावा करते हैं कि कोई भी दूसरा पार्टी उसके लिए जिम्मेदार नहीं बन सकता । उन्होंने यह भी दावा है कि अन्य पार्टी किस राजनीतिक सिद्धान्तपर देश को आगे ले जा सकते हैं, इसमें स्पष्ट नहीं है । घिमिरे ने आगे कहा– ‘नेपाली कांग्रेस ही ऐसा राजनीतिक पार्टी है, जिसके पास प्रजातान्त्रिक सिद्धान्त और मार्गदर्शन है, जिसके चलते अब देशको आर्थिक समृद्धि की ओर ले जा सकते हैं ।’ नेता घिमिरे सहित उपस्थित अन्य वक्तओं का मानना है कि समाजसेवी स्वर्गीय हरिहर भट्टराई भी नेपाली कांग्रेस के इसी सिद्धान्त और मार्गदर्शन को अनुशरण करते थे ।
कार्यक्रम में नेपाली कांग्रेस के सभासद् रामेश्वर ढुंगेल, पत्रकार महासंघ के पूर्वसभापति हरिहर विरही, धर्मेन्द्र झा, सुरेश आचार्य लगायत अन्य समाजसेवी तथा राजनीतिक व्यक्तियों की उपस्थिति थी । कार्यक्रम में सम्बोधन करते हुए सभासद् ढुंगेल लगायत अन्य वक्तओं ने स्वर्गीय भट्टराई की विविध सामाजिक कार्यों का स्मरण किया । स्वर्गीय भट्टराई प्रेस युनियन भक्तपुर के वर्तमान सभापति प्रबल भट्टराई के पिता हैं ।
2 Attachments



