संविधान कार्यान्वयन करना ही प्रमुख राष्ट्रीय कार्यभार– नेता पौडेल
पर्सा, अगहन ३ ।
नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल ने संविधान कार्यान्वयन करना ही अभी का प्रमुख राष्ट्रीय कार्यभार होने की बात बताइ है ।

कांग्रस पर्सा द्वारा आयोजित जिलास्तरीय कार्यकर्ता सभा को संबोधन करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान कार्यान्वयन के लिए देश में स्थानीय तह का निर्वाचन होना अपरिहार्य है । निर्वाचन का वातावरण बनाने के लिए संविधान संशोधन करना आवश्यक होता है, इसी लिए संविधान संशोधन के लिए एमाले तथा मधेशी मोर्चा दोनो को अपना अपना हठ छोडदेने चाहिये ।
नेता पौडेल ने चैत महिना तक स्थानीय तह का निर्वाचन सम्पन्न नहीं हुआ तो प्राप्त संघीय समावेशी लोकतान्त्रिक गणतन्त्र गुम होने की खतरा होन की बात बताते हुए कहा एतिहासिक जनआन्दोलन से प्राप्त उपलब्धि का रक्षा करने के लिए भी एमाले तथा मधेशी मोर्चा को संविधान संशोधन के विषय में लचकदार होने को आग्रह किया ।
सभा में कांग्रेस के केन्द्रीय सदस्य अजयकुमार चौरसिया ने संविधान संशोधन मार्फत मधेश के माग को जल्द से जल्द संबोधन करते हुए देश को आगे बढाने के लिए सभी दलों को गम्भीर होने को आग्रह किया ।

