बाँके जिला के मनिकापुर में महायज्ञ का भव्य उद्घाटन
नेपालगन्ज,(बाके) पवन जायसवाल, २०७३ ंमसाीर ७ गते ।
नेपालगन्ज–कृषि विज्ञान क्याम्पस सञ्चालन करने के लिये आयोजन किया गया बाके जिला के नेपालगन्ज–२६ मनिकापुर में धार्मिक तथा शैक्षिक महोत्सव मंसीर ५ गते आईतवार को भव्य समारोह के बीच उद्घाटन किया गया है ।
मनिकापुर नया वस्ती थपुवा बाके स्थित जय जनता माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित भव्य समारोह को पूर्व प्रधानमन्त्री एवम् नेकपा एमाले के वरिष्ठ नेता माधवकुमार नेपाल ने उद्घाटन किया था ।
महायज्ञ उदघाटन पहले करीव ५ किलोमीटर दूर राझा स्थित पशुपति मन्दिर की प्रांगढ से हजारौ की संख्या में महिलाए कलशयात्रा निकाली थी ।
महोत्सव को सम्वोधन करते हुये प्रमुख अतिथि पूर्व प्रधानमन्त्री माधवकुमार नेपाल ने कृषि विज्ञान क्याम्पस निर्माण के लिये मनिकापुर वासियों ने आयोजन किया महायज्ञ की प्रशंसा करते हुये सभी लोगों से इस कार्य में सहयोग करने के लिये बताया ।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा होने वाला काम जनता स्वंय प्रयास कर रही है, इस नेंक काम में सभी लोगों का सहयोग आवश्यक है । नेता नेपाल ने कहा शिक्षा के लिये इस तरह सक्रियता देखाया है वह एक उदाहरणीय और प्रशंसनीय कार्य है, हम भी यह कार्य में होनेवाली सहयोग करेंगे बताया ।

महायज्ञ आयोजक मूल समारोह के संयोजक पदम बहादुर अर्याल की सभापतित्व में कार्यक्रम में महायज्ञ के संकल्पकर्ता कथा वाचक श्रद्धेय गोविन्द शरण महाराज, पूर्वराज्य मन्त्री एवम् सांसद दिनेशचन्द्र यादव, विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधि, उद्योगपति लगायत लोगों ने भी विचार रखा था । महायज्ञ मूल समारोह के महासचिव एवम् विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामबहादुर पाण्डेय ने महायज्ञ की उद्देश्य और अवस्था के वारे में जानकारी कराया था । नेपालगन्ज मनिकापुर धार्मिक तथा शैक्षिक महोत्सव मंसीर १२ गते तक सञ्चालन होगा ।
ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय ने अपनी शैक्षिक स्तरोन्नती क लिये आयोजन किया सो महोत्सव से उठी सम्पूर्ण रकम कृषि और कम्प्युटर विषय की उच्च शिक्षा सञ्चालन क लिये खर्च किया जायेगा महोत्सव आयोजक समिति के संयोजक पदम बहादुर अर्याल ने जानकारी दिया ।



