ड्रोन क्यामरा उडाने की अवस्था में तीन अमेरिकी पक्राउ
पर्वत ,१४ अगहन, आर.एन.यादव
पर्वत के कुश्मा बजार में ड्रोन क्यामरा उडाने के आरोप में पुलिस ने तीन अमेरिकी को गिरफ्तार किया हैं ।
बडगाउँ स्थित देश के ऊँचा झोलुङ्गे पुल आसपास ड्रोन क्यामरा उडाने के अवस्था में उनलोगों को गिरफ्तार किया गया हैं । गिरफ्तार में रोबर्ट माइकल केम्पटन, हल स्पेन्सर ह्यारिसन और लाउरा डेभिड ओस्र्बन हैं ।
उनलोगों ने मुक्तिनाथ से पोखरा आने के क्रम में ऊँचा झोलुङ्गे पुल को अवलोकन के लिए आया था । प्रहरी ने ड्रोन क्यामरा से खिंचा गया तस्बिरों को नष्ट कर दिया | यएसा जानकारी जिल्ला प्रहरी कार्यालय के प्रमुख पुलिस नायब उपरीक्षक शेखर खनाल ने दी ।


