Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

व्हाट्स एप करोड़ों स्मार्टफोन में 2016 के अंत तक काम करना बंद कर देगा

 

न्यूयॉर्क, आइएएनएस ।04_12_2016-whatsapp

लोकप्रिय मैसेजिंग एप व्हाट्स एप करोड़ों ऐसे स्मार्टफोन में 2016 के अंत तक काम करना बंद कर देगा जिन्हें अपग्रेड नहीं कराया गया है। कंपनी का कहना है कि 2017 में कई पुराने फोन इस एप के लिए अनुपयोगी हो जाएंगे।

फेसबुक के मालिकाना हक वाला व्हाट्स एप अपनी तकनीक को और बेहतर बनाने जा रहा है जो पुराने फोनों के अनुकूल नहीं होगी। अपनी सातवीं सालगिरह पर व्हाट्स एप ने यह घोषणा की है। व्हाट्स एप प्रवक्ता के हवाले से अखबार की रिपोर्ट कहती है, ‘ये मोबाइल उपकरण हमारी कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं, लेकिन भविष्य के लिए हमें अपने एप में जिस तरह के फीचर जोड़ने हैं, इन फोनों में उस तरह की क्षमता नहीं है। हम अगले सात सालों के बारे में सोच रहे हैं, हम इस मोबाइल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले अधिसंख्य लोगों के लिए अपने प्रयास केंद्रित करना चाहते हैं।’

यह भी पढें   चीन के तिब्बत इलाके में ५५८ लोग लापता, तीन लोगों की मृत्यु

कंपनी का कहना है, ‘यह फैसला लेना हमारे लिए काफी मुश्किल था, लेकिन यह सही फैसला है ताकि व्हाट्स एप के जरिये लोगों को अपने दोस्तों, परिवार और प्रियजनों से संपर्क में रहने का बेहतर तरीका उपलब्ध कराया जा सके।’

आइफोन यूजर के लिए आइफोन 3जीएस में व्हाट्स एप काम करना बंद कर देगा। आइओएस6 से चलने वाले फोन में भी यह एप सपोर्ट नहीं करेगा। पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी पीढ़ी के आइपैड में भी वाट्सअप नहीं चलेगा, अगर इन्हें अपडेट नहीं कराया गया है। एंड्रॉयड 2.1 और 2.2 ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोनों में भी इस साल के बाद वाट्सअप काम नहीं करेगा। यही नहीं, विंडो-7 से चलने वाले फोन भी इस एप के लिए बेकार हो जाएंगे। हालांकि, ब्लैकबेरी ओएस, ब्लैकबेरी 10, नोकिया एस40 और नोकिया सिम्बियन एस60 में व्हाट्स एप 30 जून, 2017 तक काम करता रहेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com