विधान कार्यान्वयन समझदारी के साथ सामाधान किया जाएगा–प्रधानमन्त्री दाहाल
प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाह प्रचण्ड ने कहा है कि संविधान कार्यान्वयन में दिख रही जटिलताओं को हटाने के लिए सभी दलों को सहमति के साथ आगे बढने को तैयार हैं ।
केन्द्रीय गलैचा उद्योग संघ नेपाल के २६वां वार्षिक साधारण सभा को आज संबोधन करते हुए प्रधानमन्त्री दाहाल ने बताया कि राजनीतिक निकास तथा आर्थिक विकास के लिए दलों को मिलकर आगे बढने का विकल्प नहीं है । उन्होंने हम संविधान कार्यान्वयन के प्रकृया में है, बताते हुए कहा कुछ जटिलता व मुश्किलें हैं लेकिन वो समझदारी के साथ ही समाधान किया जाएगा ।


