Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तिवारी हत्याकांड अनुसंधान के लिए समिति गठन

 

५ पूस, काठमाडौं ।

home ministry

सरकार ने एमाले के भातृ संगठन युवा संघ के रुपन्देही अध्यक्ष दुर्गा तिवारी की हत्या के अनुसन्धान के लिए छानबीन समिति गठन किया है ।गृह मन्त्रालय के अनुसार नेपाल प्रहरी के एआइजी बिज्ञानराज शर्मा के नेतृत्व में चार सदस्यीय छानबीन समिति गठन किया गया है । समिति में राष्ट्रीय अनुसन्धान विभाग के अनुसन्धान निर्देशक यादवप्रसाद रेग्मी, वरिष्ठ प्रहरी उपरीक्षक मनोज न्यौपाने और गृह मन्त्रालय के उपसचिव शिवराज जोशी हैं ।
गृह मंत्रालय प्रवक्ता बालकृष्ण पन्थी के अनुसार घटना का अनुसन्धान कर १५ दिन के भीतर प्रतिवेदन जमा करना होगा ।
अपराधी को हिरासत में लेने के लिए सभी सुरक्षा निकाय को विभिन्न नाका पर सतर्क कर दिया गया है ।
गृह ने घटना में जान गवाने वाले तिवारी के प्रति श्रद्धान्जली व्यक्त की है ।
गृहमन्त्री विमलेन्द्र निधि ने कहा है कि रुपन्देही युवा संघ के अध्यक्ष दुर्गा तिवारी की हत्या में संलग्न जो भी होगा उसपर कार्यवाही की जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *