Mon. Jul 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अभिनेत्री करीना कपूर बनी मां, दिया बेटे को जन्म

 

img-20161220-wa0012

*मुबंई.मधुरेश*– बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. करीना कपूर और सैफ अली खान के जिंदगी में नन्हा मेहमान आ गया है , जी हां करीना कपूर खान ने बेटे को जन्म दिया है.

मीडिया रिर्पोट्स के मुताबिक मंगलवार सुबह 7:30 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में करीना ने बेटे को जन्म दिया है. उनके पति व अभिनेता सैफ अली खान ने बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. सैफ ने कहा, ‘मैं अपने बेटे *”तैमूर खान अली पटौदी”* की खबर आप लोगों से शेयर करके बेहद खुश हूं. मैं मीडिया का शुक्रिया अदा करता हूं जो पिछले 9 महीने से मीडिया ने हमे सपोर्ट किया. खासतौर से फैन्स को उनके प्यार के लिए बहुत शुक्रिया. मेरे और करीना के तरफ से आप सभी को मैरी क्रिसमस और हैप्पी न्यू ईयर.

कुछ दिन पहले प्रेग्नेंट करीना कपूर प्री-क्रिसमस पार्टी में अपने बेस्ट फ्रेंड्स के साथ कैमरे में कैद की गई. पिछले 9 महीने से करीना की प्रेग्नेंसी इतनी खबरों में रही है कि इसे भारतीय मीडिया में सबसे अधिक कवर होने वाली प्रेग्नेंसी में से एक भी बताया जा रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed