Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू में ‘इण्डो–नेपाल फ्रेण्डशीप मेला’ की घोषणा : आयोजक क्रेजी चेप्स

 
indo-kalakar-1
काठमांडू, दिसम्बर २७ । नेपाल–भारत का सम्बन्ध सदियों का है और आगे भी रहेगा । नेपाल और भारत के मधुर सम्बन्ध को समय–समय पर कटुता भी झेलनी पड़ती है । लेकिन रिश्तों की गहराई ऐसी है कि यह तनाव ज्यादा समय तक टिक नहीं पाता है । इस रिश्ते को और भी मजबूत बनाने के लिए भारत की प्रसिद्ध संस्था क्रेजी चेप्स के द्वारा ‘इण्डो–नेपाल फ्रेण्डशीप मेला’ का आयोजन ३०, ३१ दिसम्बर और १, २ जनवरी २०१७ को होने की जानकारी आज एक प्रेस कान्फ्रेन्स के जरिये दी गई ।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार चार दिवसीय उक्त इवेंट्स में नेपाल के झिझिया नृत्य, देउड़ा नृत्य, समाचकेवा एवं जाटजाटिन नृत्य, दोहरी लोकगीत एवं भारत के राजस्थानी नृत्य, पंजावी भांगड़ा, किचिपुड़ी, मराठी लावण्डी, भजन एवं लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियाँ होंगी ।
इसी प्रकार बॉलिउड की चर्चित गायिका शिवानी कश्यप, चर्चित हास्य कलाकार ईशान कुरेशी एवं चर्चित डांसर शेफाली जरिवाला तथा कलिउड की चर्चित अभिनेत्री प्रियंका कार्की, हास्य कलाकार जितु नेपाल आदि कलाकारों की भी भागीदारी रहेंगी । हालांकि, वॉलिउड से १२२ आर्टिस्ट आने की बात है । हाल जुनियर सलमान (विवेक वर्मा), जुनियर ऋतिक रोशन (अमन कुमार) पिछले ४ दिनों से नेपाल में हैं । इवेंट्स काठमांडू स्थित खुला मैदान (टुड़ीखेल) में आयोजन किया जाएगा ।
एक्सेसिबल हिमालय, मारवाडी युवा मंच, निफिया, रोटर्याक्ट, उत्सव, एनसी ग्रुप, हिमालय टेलीवीजन, हिमालिनी हिन्दी मासिक पत्रिका, नेपाल पर्यटन बोर्ड, नेपाल एयरलाइन्स, पोन्टुन सर्विसेज, यश मार्केटिंग आदि इस इवेन्ट्स के सह–प्रायोजक हैं ।
indo-kalakar-3

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com