Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोदी पर बरसे लालू, कहा- आजाद भारत में नोटबंदी और नसबंदी अनैतिक

 

lalu

*पटना.मधुरेश* 29दिसिम्बर । -राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने नोटबंदी के मुद्दे पर बिहार की राजधानी पटना में आयोजित महाधरना में बुधवार को केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पीएम ने वायदा किया था कि स्वीस बैंक से पैसा लाएंगे और उनकी बात सुनकर लोग झांसे में आ गए. नोटबंदी के 50 दिन पूरे हो गये है लिहाजा पीएम बताएं की कहां कितना काला धन मिला?

आजाद भारत में नसबंदी और नोटबंदी दो अनैतिक काम हुये हैं. राज्य में सारे व्यपारी, दुकानदार और कारोबारियों का कामकाज ठप है.

यह भी पढें   संसद रत्न सम्मान से अलंकृत अनुराग ठाकुर

लालू प्रसाद ने कहा कि सीएम नीतीश 50 दिनों के बाद नोटबंदी के फैसले की समीक्षा करेंगे. कोई भ्रम में ना रहे कि लालू अकेले हैं. सभी दलों का समर्थन है. यह महाधरना महागठबंधन का नहीं बल्कि राजद का है.

उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि नया नोट पाचक के साथ बिकने वाला जोट जैसा है. कहा जा रहा है कि इसे भी बंद किया जाएगा. पीएम मोदी बंदर की तरह उछल रहे हैं. कभी इस डाल पर तो कभी उस डाल पर. उधर नोटबंदी कर भाजपा जमीन खरीद रही है.

यह भी पढें   संसद रत्न सम्मान से अलंकृत अनुराग ठाकुर

लालू ने कहा कि राहुल गांधी के आरोपों का पीएम मोदी जवाब दें और अगर राहुल गांधी ने गलत आरोप लगाया तो मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएं.

उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा का हाल बिहार जैसा होगा. सूबे में मुलायम सिंह की सरकार बनेगी. नोटबंदी के खिलाफ ममता बनर्जी के समर्थन के लिए उन्होंने धन्यवाद दिया.

उन्होंने कहा कि मित्रों कहने से काम नहीं चलेगा. आप खुद तय कीजिए चौक चौराहा. सजा के लिए बिहार में हम चौराहा नहीं चुनना चाहते हैं दिल्ली में ही कोई चौराहा आप चुन लें. केंद्र के दो तीन मंत्री ताबड़तोड़ तेल मालिश कर रहे हैं. पैसा लेनदेन मामले में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का भी नाम है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *