Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुलायम ने सीएम अखिलेश और रामगोपाल यादव् को पार्टी से निकाल बाहर किया, अखिलेश समर्थक कर रहे हैं हंगामा

 

img-20161231-wa0001

*लखनऊ.मधुरेश*- सर्दी के इस मौसम में उत्तरप्रदेश का राजनैतिक तापक्रम आज उस समय एकाएक बढ़ गया जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने अपने पुत्र यूपी के सीएम अखिलेश यादव एवं भाई रामगोपाल यादव् को पार्टी से बाहर निकाल दिया। दोनों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अनुशासनहीनता को लेकर दोनों को छह साल के लिए सपा से निकाला गया है। नेताजी ने कहा कि पार्टी उनके लिए सर्वोपरी है। अखिलेश को समाजवादी पार्टी से निकाले जाने के बाद अब उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने की तैयारी हो रही है।सूत्रों के हवाले से मिल रही खबरों की अगर मानें तो मुलायम अगले सीएम हो सकते हैं। अखिलेश को पार्टी से निकाले जाने के बाद समर्थकों ने जमकर बवाल काटा। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य भागों में अखिलेश समर्थक मुलायम के फैसले का विरोध कर रहे हैं। माना जा रहा है समर्थकों को दो गुटों में बांटने के लिए यह फैसला लिया जा सकता है। कई युवा कार्यकर्ता अखिलेश को पार्टी में वापस लेने की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कई समर्थकों ने उन्हें वापस ना लिये जाने पर आत्मदाह की भी धमकी दे डाली है।

यह भी पढें   भारत और पाकिस्तान अब भी सिंधु जल संधि को बहाल करने पर सहमत नहीं हो सके हैं - एक प्रतिक्रिया

अखिलेश यादव के घर के बाहर भारी संख्या में समर्थक जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं। अखिलेश के समर्थक मुलायम सिंह के यादव के घर के बाहर भी मौजूद हैं। वहां भी जोरादार नारेबाजी और हंगामा जारी है। अखिलेश को पार्टी से निकाले जाने की घोषणा के तुरंत बाद समर्थक जुटने लगे।

अखिलेश समर्थक उन्हें पार्टी में दोबारा लाने की मांग कर रहे थे तो मुलायम और शिवपाल समर्थक अखिलेश को नेताजी से मिलकर माफी मांगने की अपील कर रहे हैं। मुलायम समर्थकों का कहना है कि मुलायम उन्हें माफ कर देंगे और पार्टी में वापस ले लेंगे. फिलहाल अखिलेश और मुलायम दोनों ही बैठकें कर रहे हैं। सीएम अखिलेश ने शनिवार को विधायकों की बैठक बुलायी है। पार्टी से अखिलेश के निकाले जाने के बाद अब सबकी नजर विधायक दल की बैठक फर टिकी है। अब देखना यह है कि बिखरने की ओर अग्रसर मुलायम सिंह का समाजवादी कुनबा पुन: एकजूट होता है या नहीं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *