राजविराज में हरुवा-चरुवा न्यूनिकरण तथा सशक्तिकरण कार्यक्रम-नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर’
रोशन झा, राजबिराज, पौष १४ गुरुवार |
स्वस्थ्य शरीर के बिना समृद्ध समाज का निर्माण सम्भव नही है। वर्तमान अवस्था में मधेस की आर्थिक अवस्था अत्यन्त दयनीय है, यहाँ स्थायी रुपसे बसोवास करनेवाले मधेसी समुदाय के लोग पर्यापत रोजगारी अभावमें आर्थिक रुपसे कमजोर हैं । बढती महंगाई और धनरासी अभाव के कारण गाँऊ-देहात के लोग उच्च एवं गुणस्तरीय स्वास्थ्य सेवा से बञ्चित रहते हैं । औषधी-उपचार के अभाव में बर्षेनी अनगिनत लोग मौत के परवान चढ जाते है । किन्तु सरकार ईस समस्या का समाधान के प्रति कोई ठोस कदम नही उठाती हैं, ऐसेमें “फ्रिडम फण्ड” अन्तर्राष्टिय दातृ संस्था के आर्थिक सहयोग एवं “आर. के. चिल्ड्रेन अस्पताल” बिराटनगर के प्राविधिक सहयोग द्वारा “तपेश्वरी समाज कल्याण संघ एवं मानव अधिकार तथा ग्रामिण यूवा परिवर्तन (हुर्क) नेपाल, राजबिराज-5 के आयोजना में आयोजित “निशुल्क स्वास्थ्य शिविर” यहाँ के लोगों के लिए एक वरदान कि तरह हैं ।
गरीब, बिपन्न, दलित, एवं हरुवा-चरुवा परिवार के बच्चों (जन्म से बीस वर्ष तक) के लिए सप्तरी कोईलाडी गा. वि. स. में आज निशुल्क चेक-जाँच के साथ आवश्यक दवाईयां भी उपलब्ध कराया गया हैं । कोईलाडी ही नही मधेस के हर एक स्थान में ईस तरह का कार्यक्रम करने कि आवश्यकता हैं, आशा है कि सरोकारवाला निकाय द्वारा जल्द से जल्द उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा मधेस के हर क्षेत्र में उपलब्ध कराया जाएगा ।



