Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘दंगल’ ने तोड़ा ‘सुल्तान’ का रिकॉर्ड

 

dangal
काठमांडू, दिसंबर ३० ।
२३ दिसंबर को रिलीज हुई आमिर खान की ‘दंगल’ ने हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई हुई है । बताया जाता है कि भारत के कई बड़े शहरों में ‘दंगल’ एक साथ रिलीज हुई है । काठमांडू स्थित ‘कुमारी’, ‘विश्वज्योति’, ‘अष्टनारायण’ आदि कई बड़े सिनेमा घरों में भी यह फिल्म धूम मचाई हुई है । टिकट खरीदने के लिए लंबी कतार को प्रतीक्षा करनी पड़ती है । यह एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है ।
फिल्म ने पहले तीन दिन में १०६.९५ करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और इसी तरह इसने सलमान की फिल्म ‘सुल्तान’ के पहले तीन दिन की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है । ‘सुल्तान’ ने पहले दिन १०५.३४ करोड़ रुपये की कमाई की थी । हालांकि, ‘दंगल’ ‘सुल्तान’ के पहले वीकेंड कलेक्शन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई । ‘सुल्तान’ ने पाँच दिन लंबे वीकेंड में १८०.३७ करोड़ रुपये की कमाई की थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *