नेपाल सदभावना पार्टी का पार्टी प्रवेश कार्यक्रम, मधेशवादी दलों को मजबूत करने का आग्रह

गौर, माघ २७ । रौतहट के गौर में नेपाल सदभावना पार्टी के पार्टी प्रवेश कार्यक्रम विहिवार को एक भव्य समारोह के बिच सम्पन्न हुआ । आयजित उस कार्यक्रम में तराई मधेश लोकतान्त्रिक पार्टी के अनिल कुमार सिंह, नयाँ शक्ति नेपाल पार्टी के रवि यादव सहित १५ लोगों ने अपनी अपनी पार्टी परित्याग करके नेपाल सदभावना पार्टी में प्रवेश किया है ।
उस अवसर पर नेसपा के केन्द्रिय अध्यक्ष अनिल झा ने नव प्रवेशी नेताओं को स्वागत करते हुये कहा कि मधेश को कमजोर बनाने वाली शक्ति अब खुद कमजोर हो जाएगी । नेसपा के केन्द्रिय अध्यक्ष अनिल झा ने मधेशवादी दलों को मजबूत करने के लिए जनता से आग्रह किया |

