Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पावर फ्रूट्स है अनार : वैज्ञानिक अध्ययन

 

anar

काठमांडू, माघ २८ ।
हाल ही में जर्मनी में हुए एक अध्ययन से पता चलता है कि अनार में एक ऐसा केमिकल कंपाउंड पाया जाता है, जो हमारे दिमाग की कार्यक्षमता और याददाश्त को बेहत्तर करता है । वैज्ञानिकों का कहना है कि अनार में मिलने वाले पोषक तत्व जैसे विटामिन ‘सी’ और ‘के’, जिंक, आयरन, पोटेशियम, कॉपर, मैग्नीज, फॉस्फोरस, फाइवर, प्रोटीन आदि याददाश्त बढ़ाने के साथ ही हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करते हैं ।
अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि इस अध्ययन में करीब पांच सौ बच्चों को शामिल किया गया । इनमें से ३० प्रतिशत बच्चों को नियमित रुप से कुछ माह तक अनार का सेवन करने के लिए कहा गया । जबकि ७० प्रतिशत बच्चों से कहा गया कि आप कभी–कभार अनार का सेवन कर सकते हैं । इस अध्ययन से जुडेÞ वैज्ञानिक का कहना है कि इन बच्चों का मेमोरी टेस्ट करने पर पता चला कि जो बच्चे नियमित रूप से अनार का सेवन कर रहे थे, उनके याद करने की क्षमता में उन बच्चों के मुकावले काफी बेहत्तर थी, जो नियमित रूप से अनार का सेवन नहीं कर रहे थे । अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि अनार मे शूगर की मात्रा बहुत कम पाई जाती है । यह फल अनेक रोगों से भी बचाव करता है । खास बात यह है कि इसमें कैलोरी भी कम होती है । याददाश्त बढ़ाने के साथ साथ हृदय और त्वचा के लिए भी लाभकारी है । सबसे खास बात यह है कि अनार के सेवन से जल्दी थकावट नहीं लगती है ।
वैज्ञानिकों का कहना है कि इसमें मिलनेवाले पोषक तत्व विभिन्न प्रकार के संक्रमण से रक्षा करने के साथ ही कई प्रकार के कैंसर से भी बचाव करने में सहायक हैं । यह दांतों की भी रक्षा करता है और शरीर में होनेवाली खून की कमी को भी सही करता है ।

विनोदकुमार विश्वकर्मा (एवीपी चैनल न्यूज पर आधारित)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *