तीनो तहों के चुनाव कराने का दूसरा विकल्प नही : प्रम प्रचण्ड
प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचंड ने कहा— “माघ ७ गते तक तिनों तहों के चुनाव कराने का दूसरा विकल्प नहीं है ।”
आज पाँचथर के नागिन और यांग्ना में निर्माण संपन्न १४.९ मेगावाट की हेवा जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री प्रचंड ने कहा कि वैशाख महीने में ही स्थानीय निकाय का चुनाव करने के उद्देश्य के साथ दो चार दिनों में ही चुना की तिथि घोषित की जाएगी ।
उनका कहना था कि नेपाली कांग्रेस के सभापति शेर बहादुर देउवा और नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली चुनाव के लिए संकल्प ले चुके हैं, साथ ही मधेश केंद्रित दलों के साथ भी बातचति हो चुकी है । ये बताते हुए कि छोटी छोटी जलविद्युत परियोजनाओं की संभावना देश भर में है, उन्होंने कहा कि तमोर, बूढी गंडकी जलाशय युक्त परियोजना के संचालन से देश को समृद्धि की ओर ले जाया जा सकता है ।


