एम्बुलेन्स से सात बोरा गाँजा बरामद

१८ फागुन, इनरुवा , आर एन यादव
बिमार लोगों को ले जानी वाली एम्बुलेन्स से सात बोरा गाँजा बरामद किया गया हैं । मङ्गलबार सुनसरी के हरिपुर–९ नेहरु पार्कस्थित पूर्व–पश्चिम राजमार्ग में पूर्व से पश्चिम जा रही को १ च ५५०५ नं के याक्थाकु नावाहाङ चेम्जोङ वंश उत्थान सङ्घ के एम्बुलेन्स से उक्त गाँजा बरामद करने की जानकारी जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी ने दी हैं ।
विशेष सुराकी के आधार में जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी, सीमा पुलिस चौकी, भान्टाबारी और सशस्त्र प्रहरी बल बोर्डर आउटपोस्ट, भान्टाबारी समेत के संयुक्त टोली ने पीछा कराते आ रहे उक्त एम्बुलेन्स को रोक कर चेक-जाँच तथा खानतलासी के क्रम में प्रतिबन्धित सात बोरा (जम्मा १८८ केजी) गाँजा सहित गिरफ्तार किया हैं । उक्त एम्बुलेन्स और उसी एम्बुलेन्स में सवार एक व्यक्ति को नियन्त्रण मे ले कर जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी में रख कर अतिरिक्त अनुसन्धान होने की जानकारी पुलिस ने दी हैं ।

