सिमांकन छोडकर चुनाव मे जाने कें लिए मोर्चा करेंगें विचारविर्मश
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १६ मार्च ।
प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचंड ने संयुक्त लोकतांत्रिक मधेशी मोर्चा से सीमांकन के अलावा अन्य बिंदुओं पर संविधान संशोधन कर चुनाव में आने का आग्रह किया है ।
संयुक्त लोकतांत्रिक मधेशी मोर्चा के साथ बुधबार सिंहदरबार में हुए विचार–विमर्श में ये कहते हुए कि स्थानीय तह के चुनाव के लिए सीमांकन में बदलाव जÞरूरी नहीं है प्रधानमंत्री प्रचंड ने चुनाव में हिस्सा लेने का आग्रह किया ।
प्रधानमंत्री के प्रस्ताव पर मोर्चा ने कहा आज मोर्चा की बैठक में विचार विमर्श करने के बाद फैसला लिया जाएगा । ये बात मोर्चा के नेता राजेंद्र महतो ने बताई ।

