पार्टी कार्यकर्ता को एजेंडे के साथ गाँव–गाँव जानें के लिए देउवा का आदेश

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १ अप्रील ।
नेपाली कांग्रेस के सभापति शेर बहादुर देउवा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी के लिए गाँव–गाँव जाने का निर्देश दिया है ।
आज विराटनगर में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ हुई बातचीत में इस बात का जिक्र करते हुए स्थानीय तह का चुनाव नेपाली जनता को और अधिक अधिकार संपन्न बनाएगा, सभापति देउवा ने नेताओं व कार्यकर्ताओं को अपने एजेंडे लेकर गाँव–गाँव में जाने को कहा ।

