श्रवण हत्या का रहस्य लाहान पुलिस द्वारा खुलासा : मनोज बनैता
मनोज बनैता, लाहान, ३ अप्रिल । सिरहा के लहान नगरपालिका– ३ स्थित आम के बगीचे मे आत्मअत्या के शैली मे लटका हुवा श्रवन कुमार साह के मौत के राज का पर्दाफास हूआ है । साह का मौत प्राकृतिक न होकर हत्या होने का संकेत लाहान पुलिस द्वार की गई अनुशन्धान से पता चला है । श्रवण साह का शव आम के बगीचे मे एक पेर मे लटका हुवा मिति २०७३ चैत्र १४ गते सोमबार सुवह ६ बजे देखा गया था । मृतक साह के शरिर से खुन बहने और जगह जगह घाव होने के वजह से पुलिस ने आत्महत्या न होकर हत्या होने का आशंका की थी ।
शव को पोष्टमार्टम के लिए धरान स्थित वीपी कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान मे ले जाया गया था । हत्या मे संलगन अभियोग मे लाहान पुलिस ने पाँच लोगो को धर दबोचा है । रविवार इलाका पुलिस लाहान द्धारा किया गया पत्रकार सम्मेलन मे श्रवन साह के हत्या मे सामेल पाँच हत्यारा को सार्वजनिक किया गया है । गिरफतार किए गए पाच आरोपीयों को रविवार सिरहा जिला अदालत मे उपस्थित करवा के थप अनुुसन्धान के लिए ६ दिन का म्याद थप करवाने की जानकारी इलाका पुलिस लाहान का डिएसपी हिराबहादुर पाण्डे ने दिया है । लाहान पुलिस ने प्रारम्भिक अनुसन्धान के तौरपर हत्या मे संलगन एक महिला सहित पाँच योजनाकारों को गिरफतार कर केस दर्ज कराई है । पुलिस के गिरफतारी मे पडे लहान नगरपालिका– ३ का ४० वर्षीय वसन्त साह, सप्तरी साविक कुसाहा गाविस वडा न.६ निवासी लक्ष्मन मण्डल की पत्नी ३३ वर्षीय रन्जु कुमारी मण्डल, सिरहा फूलकहाकट्टी– ९ ( हाल लहान– ३ निवासी) १८ वर्षीय भोलाजित नेपाल सिंह, लहान नपा – ८ का १८ वर्षीय दीपक शर्मा और लहान नपा – ३ का १७ वर्षीय मिस्टर राईन है । डिएसपी पाण्डेके अनुसार हत्या मे संलग्न एक अपराधी फरार है ओर उनका खोज की जा रही है ।
घटना को कैसे अंजाम दिया गया ?
श्रवन साह के हत्या मे संलग्न आरोपी सबके बयान अनुसार मृतक श्रवण चैत्र १३ गते दोपहर आरोपी रन्जु मण्डल को आपने मोवाइल से फोन करके कहता है ‘तुम्हारा मोवाइल का मेमोरी मेरे पास है, जिसमे अश्लील भिडियो सब है’ । रन्जु मण्डल ने जब कल रिसिभ की उस वक्त रन्जु के साथ वसन्त और भोलाजित नेपाल सिंह भी थे । उसी वक्त उनलोगो ने फोन करनेवाले श्रवन साह को मारने का योजना बनाया । उनलोगो के योजना अनुसार रन्जु ने फोन करके श्रवन को लहान– ३ स्थित नयाँ बस पार्क बुलाता है । उसीवक्त भोलाजित अपने साथी सब दीपक और रमानन्द गुप्ता को बुलाकर बसपार्क पहँचता है । योजना मुताविक जब श्रवन और रन्जु का मुलाकात होता है ठिक उसी समय भोलाजित, बसन्त, दिपक और रमानन्द गुप्ता श्रवन साह को मारपिट करने लग्ता है । अपने जान बचाने श्रवन भागकर बसपार्क नजदिक रहे बिन्दी यादव के घर मे घुसकर किल्ली लगाता है । पर भोलाजित लगायत उनके साथी सब श्रवण को घर से निकालकर बेरहमी से पिटते है । श्रवन फिर अपने जान बचाने के लिए नर्सरी के ओर भागता है । ठिक उसी समय मिस्टर राइन ने पन्च (एक प्रकारका हतियार) से श्रवन को मारता है । श्रवन मुह के बल जमिन पर गिरता है और अपना होस खो देता है । वेहोसी के हालत मे श्रवन को मोटरसाइकल मे रखकर आम के बगिचे मे ले जाकर मौत के घाट उतार देता है और हत्या को आत्महत्या मे बदल्ने का नाकाम कोशिस किया जाता है ।
कब और कैसे किया गया श्रवनका खुनीको गिरफतार?
लाहान डिएसपी पाण्डे के अनुसार हत्या मे संलग्न वसन्त और रञ्जु का खोजतलास के क्रम मे सुनसरी के सोनापुर से गिरफतार किया गया । उसीतरह भोलाजित और दीपक को चैत्र १८ गते गिरफतार किया गया । मिस्टर राईन को चैत्र १९ गते स६प ७४१४ नम्बर के मोटरसाइकलसहित गिरफतार किया गया ।
कौन है श्रवण साह ?
सप्तरी के मलहनमा १ निवासी देवनारायण साह का लडका है श्रवन जो अपने सप्तरी के गाँउ को छोड के अपना शैक्षिक उडान भरने के लिए लाहान स्थित ललकु मावि मे पढरहा था । लहान ३ स्थित ललकु मा.वि. से हुवे माध्यमिक शिक्षा परीक्षा देकर साह लहान अस्पताल चोक से दक्षिण रहे डेरा मे अपने भतिज के साथ रहरहे थे । घटना के दिन दोपहर ४ बजे रन्जु ने उनहे फोन करके बुलाया था बस उसी समय से उनका मोवाइल स्विच अफ बता रहा था । फोन ना लग्ने पर श्रवन का परिवारजन ने पुलिस को जानकारी भी दी थी । लाहान पुलिस के अनुसन्धान अनुसार इस हत्या का मास्टरमाइन्ड लाहान ३ का भोलाजित नेपाल सिंह है ।




