चुनाव में बेखौफ और बेफिक्र होकर मतदान करने का प्रधानमंत्रीद्वारा आग्रह

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ३ अप्रील ।
प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल ने वैशाख ३१ गते को होने जा रहे स्थानीय तह के चुनाव में बेखौफ और बेफिक्र होकर मतदान करने का आग्रह किया है ।
रविवार सुबह सिंहदरबार में मधेशी जातीय समन्वय समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई मुलाकात में प्रधानमंत्री प्रचंड ने कहा कि समूचा देश चुनाव में जुट चुका है और संयुक्त लोकतांत्रिक मधेशी मोर्चा के साथ भी सहमति बनाकर चुनाव कराने के प्रयास में वे निरंतर जुटे हुए हैं ।
मधेशी जातीय समन्वय समाज की ओर से प्रधानमंत्री को ज्ञापन पत्र सौंपा गया, जिसमें संविधान संशोधन करके ही चुनाव में जाने लगायत माँगें रखी गई हैं ।

