Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डा सि के राउत बिरुद्ध मुद्दा दर्ता, दर्जनौ कार्यकर्ता गिरफतार

 

आज सोमवार साम 4:00 बजे जिला अदालत सिरहा मे छठीबार पेशकर स्वतन्त्र मधेस गठबन्धन के संयोजक डा. सि के राउत लगायत अन्य 11 स्वराजीयों उपर राज्य बिरुद्ध सांगठनिक अपराध का मुद्दा दर्ता कर बहस प्रक्रिया को आगे बढाया गया है । सप्तरी, सुन्सरी , मोरड़ग, धनुषा, महोतरी, सर्लाही, रौतहट लगायत के जिला प्रशासन कार्यालय मे स्वतन्त्र मधेस गठबन्धन के नेता कार्यकर्ताओं ने शान्तिपूर्ण धर्ना देते हुए स्वतन्त्र मधेस पक्ष के नारा लगाकर डा. राउत समेत पुलिस द्वारा गिरफतार किए गए सभी स्वराजीयों पे लगाई गई मुद्दा फिर्ता लेकर तत्काल बिना सर्त रिहाई के लिए अपिल करते हुए प्रदर्शन किया ।17793295_1356123567790499_2047756990_n 17760540_1356123684457154_2049517071_n

यह भी पढें   नेपाल पर चीन का दबाव: तिब्बत-ताइवान गतिविधियों को लेकर काठमांडू से ‘स्पष्ट आश्वासन’ की मांग

सिरहा चौहरवा बलुवा मे समर्थकों ने अदालत जाने के क्रम मे डा. राउत सवार प्रहरी की गाडी रोककर आधा घण्टा गाडी को रोककर प्रर्दशन किया । प्रदर्सन के क्रम मे प्रहरी ने बलुवा से 4, सिरहा अदालत अगाडी से 3, मोरंग से 9 और धनुषा से 2 नेता कार्यकर्ताओं को गिरफतार किया, मोरंग के सभी कार्यकर्ताओं को छोड दिया गया है बाँकीयों की छोडने का खबर अभीतक नही आया है । कल फिर डा. राउत लगायत अन्य 11 स्वराजीयों को पुनः पेशकर बहस प्रक्रिया आगे बढाया जाएगा, साथ ही रौतहट प्रहरी थूना रहे दो स्वराजीयों को कल अदालत मे पेश किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *