कंकालिनी भगवती मंदिर मे निशुल्क यज्ञोपवित संस्कार सु-सम्पन्न, सहयोगी पाग डोपटा से सम्मानित
रामायण समिती भारदह एवं समस्त भारदह ग्राम समाज द्वारा चैत 24 गते गुरुवार को नेपाल एवं भारत के मिथिला क्षेत्रीय बरुवाओं का संयुक्त रुप मे निशुल्क यज्ञोपवित (उपनयन) कार्यक्रम आयोजना कर सहयोगी व्यक्तित्वों को पाग डोपटा से सम्मानित किया गया । परोपकार एवं सहयोगी भावना से ओतप्रोत ईस धार्मिक महायज्ञ अनुष्ठान ने प्राणियों सदभाव का भावना जगाने का उत्प्रेरणा प्रदान किया | उक्त यज्ञोपवित संस्कार कार्यक्रमका सम्पूर्ण खर्च, बरुवाओं की विध-विधान के लिए आवश्यक सामग्री एवं पोशाक की व्यवस्था के सँग उपस्थित समपूर्ण श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरुप भोजन का प्रबन्ध किया गया था ।


