गच्छदार नें कहा बडें दल लापरवाह हैं,सभी पक्षों को समेटना जरुरी
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ७ अप्रील ।
नेपाल लोकतांत्रिक फोरम के अध्यक्ष विजय कुमार गच्छदार ने कहा— “चुनाव में सभी पक्षों के सहभागी होने जैसा माहौल बनाया जाना जरूरी है ।”
विराटनगर विमानस्थल पर पत्रकारों के साथ बातचीत में अध्यक्ष गच्छदार ने ये बात कही । हर कोई चुनाव का उपयोग कर सके, इस तरह का माहौल बनाने के लिए उन्होंने बड़े दलों से गंभीर होने का आग्रह किया ।


