Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘गाय को बचा रही सरकार, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार’ : संसद में बोलीं जया बच्चन

 

jayabachhan

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १२ अप्रील ।
बजट सत्र के आखिरी दिन राज्यसभा में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा का मुद्दा उठा । इस मुद्दे पर सदन में हंगामा भी हुआ । वहीं इस दौरान एसपी सांसद जया बच्चन महिला सुरक्षा को लेकर एक बार आक्रामक तेवरों में नजर आईं । उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया और सरकार से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की ।

यह भी पढें   आईपीयू महासभा में नेपाल का जलवायु आपदा संबंधी आपातकालीन प्रस्ताव दो-तिहाई बहुमत से पारित

‘गाय बचा रहे, महिलाओं को भी बचाओ’
जया बच्चन ने सदन में सरकार पर तंज कसा । उन्होंने कहा, ‘महिलाओं की सुरक्षा के लिए कुछ बड़े कदम उठाने की जरूरत है । आप गायों को बचाने के लिए कदम उठा रहे हैं, लेकिन महिलाओं पर हो रहे अत्याचार कम नहीं हो रहे ।’ जया बच्चन के इस बयान का सदन में स्वागत किया गया । कई सांसदों मेज थपथपा कर उनकी बात का समर्थन किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com