नेपाल सद्भावना पार्टी की २८वां स्थापना दिवस तथा गजेन्द्र जयंती की झलकियाँ
काठमांडू, १६ अप्रैल | नेपाल सद्भावना पार्टी ने आज अपना २८ वां स्थापना दिवस तथा गजेन्द्र जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया | इस अवसर पर पार्टी महासमिति का उद्घाटन कार्यक्रम भी रखा गया है | अपने उद्घाटन वक्तव्य में पार्टी अध्यक्ष अनिल कुमार झा ने सरकार पर आरोप लगते हुये कहा कि अब तक जो भी सरकार आई है सभी मधेशियों को ठगने का कम ही किया है | झा ने कहा कि अब मधेश की जनता सचेत हो गयी है और वह अपना अधिकार लेकर रहेगी | इस अवसर पर सभामुख श्रीमती ओमसरी धरती मगर , डा. प्रकाशचंद लोहनी, श्री राजकिशोर यादव , श्री राजेन्द्र महतो ने भी शुभकामना व्यक्त किया | साथ ही भारत से आये राष्ट्रवादी कांग्रेस के एम्.पी.तारिक अनवर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के श्री रसीद अल्वी तथा भारतीय जनता पार्टी के नेता श्री सूरजभान कटारिया ने भी अपना मन्तव्य व्यक्त किया |












