Sun. Sep 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ह्रिदेश त्रिपाठी की पुकार : आओ सद्भावना ! सभी एक बनें

 

hridesh tripathi

काठमांडू, ही.स. ,१६ अप्रैल | तमलोपा के उपाध्यक्ष तथा नेपाल सद्भावना पार्टी के संस्थापक नेता ह्रिदेश त्रिपाठी ने आज अपने पुरानी पार्टी को याद करते हुये कहा कि एक समय था जब हम सभी एक जगह थे |  दिल नहीं मिलने के कारण हम सभी बिखर गयें | उन्होंने गीत को स्मरण किया कि एक दिल के टुकड़े हजार हुआ , कोई यहाँ गिरा कोई वहाँ गिरा | त्रिपाठी ने कहा हम सभी एक ही थे, आज कोई यहाँ गिरा तो कोई वहाँ गिरा | वस अब हो गया जिसको जितना मनोरंजन करना था कर लिया , अब मनोरंजन बन्द करना होगा | अब जो जहाँ है सभी को एक बनना पड़ेगा | उनहोंने आह्वान किया कि अब हम सभी मतभेद छोडकर एक जगह आवें और एक पार्टी बनावें | आज की आवश्यकता है और मधेश की मांग है की हम सभी एक बने | श्री ह्रिदेश त्रिपाठी आज नेपाल सद्भावना पार्टी द्वारा आयोजित स्थापना दिवस ,गजेन्द्र जयन्ती तथा पति महासमिति उद्घाटन समारोह में अपना शुभकामना मन्तव्य दे रहें थें |

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 26 सितंबर 2026 शनिवार

IMG_0792

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com