महाभियोग के विरोध में मशाल जुलुस
सत्ता गठबन्धन द्वारा प्रधानन्यायाधीश सुशीला कार्की विरुद्ध महाअभियोग प्रस्ताव दर्ता की घटना को स्वतन्त्र न्यायालय पर आक्रमण बताते हुए एमाले के भातृसंगठन ने आन्दोलन घोषणा की है। न्यायपालिका के उपर आक्रमण अस्वीकार्य कहते हुए अनेरास्ववियु और युवा संघ ने आन्दोलन करने का निर्णय किया है ।
महाअभियोग के विरुद्ध अनेरास्ववियु ने आइतवार साँझ बागबजार में मसाल जुलुस निकाला है । सरकार और सत्तापक्ष के बिरुद्ध नाराबाजी करते हुए मसाल जुलुस प्रदर्शन किया है ।
मसाल जुलुस के बाद आयोजित कोणसभा को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष नविना लामा और महासचिव ऐन महर ने कहा है कि भ्रष्टाचार के मुद्दा का फैसला होने के डर से सत्ताधारी नेताओं ने महाअभियोग लगाया है । अखिल का सोमवार स्थायी कमिटी बैठक आन्दोलन के विषय में कार्यक्रम घोषणा करने की जानकारी दी है ।
युवा संघ ने आइतवार संध्या नयाँ बानेश्वर में प्रधानमन्त्री और कांग्रेस सभापति शेरवहादुर देउवा का पुतला दहन किया है ।


