Sun. May 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानन्यायाधीश कार्की निलम्बित

 

 

१७ वैशाख, काठमाडौं ।

karki1

प्रधानन्यायाधीश सुशीला कार्की विरुद्ध व्यवस्थापिका संसद में महाअभियोग प्रस्ताव दर्ता किया गया है । सत्तारुढ माओवादी और कांग्रेस के सांसदों ने महाअभियोग दर्ता कराया है । मीनबहादुर विश्वकर्मा ने प्रस्ताव और माओवादी प्रमुख सचेतक टेकबहादुर बस्नेत ने समर्थन किया है और जिसमें २५९ सदस्यों ने हस्ताक्षर किया है । ‘कार्यपालिका के क्षेत्राधिकार पर हस्तक्षेप, कार्यसम्पादन क्षमता का अभाव, व्यक्तिगत आशय से प्रभावित होकर भई फैसला करना, न्यायाधीशों पर अलग अलग व्यवहार, न्यायालय में गुटबन्दी आदि का आरोप लगाया गया है । इस प्रक्रिया के बाद कार्की स्वतः निलम्बित हो गई हैं । कांग्रेस और माओवादी सांसदों द्वारा महाअभियोग दर्ता होने के साथ ही कार्की का निलम्बन स्वतः हो गया है । यह सूचना राष्ट्रपति कार्यालय और संवैधानिक अंग में भेजा जा चुका है । कार्की नेपाल की पहली महिला प्रधानन्यायाधीश हैं जिन्होंने २०७३ असार २७ गते कार्यभार सम्भाला था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *