Sun. May 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल क्षयरोग निवारण संस्था बाँके शाखा द्वारा सम्मान और बधाई

 

samman 1
नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल, २०७४ बैशाख, १६ गते ।
नेपाल क्षयरोग निवारण संस्था बाँके शाखा ने, बैशाख १५ गते को बधाई तथा पदस्थापन कार्यक्रम का आयोजन किया ।
नेपाल क्षयरोग निवारण संस्था बाँके शाखा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुश्री शान्ति श्रेष्ठ की अध्यक्षता में नेपालगन्ज की न्यू वाइनडाइन काटेज एण्ड रेष्टोरेन्ट में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि बाँके जिला के प्रमुख जिला अधिकारी रविलाल पन्थ ने कहा क्षयरोग विरुद्ध की अभियान में योगदान देनेवाली शाखा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती माधुरी शर्मा, संस्था के नवनिर्वाचित केन्द्रीय सदस्य सेम शाक्य और समाजसेवी माधवराम वर्मा की माता जग्गादाता श्रीमती रामप्यारी कुर्मी को सम्मान किया गया था ।
उस अवसर पर संस्था के आजीवन सदस्य तथा लायन्स क्लब इन्टरनेशनल एरिया ३२५ बी टू के जल्द ही निर्वाचित हुये गभर्नर मधुसुदन शर्मा रिजाल और अत्यधिक मत से निर्वाचित नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ के केन्द्रीय सदस्य कृष्ण प्रसाद श्रेष्ठ को भी दोसल्ला ओढाकर सम्मान तथा बधाई ज्ञापन किया गया था ।
कार्यक्रम में करीब ६० लोग आजीवन सदस्यों को प्रमाण– पत्र की साथ साथ संस्था की पीन भी वितरण किया गया था ।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि बाँके के प्रमुख जिला अधिकारी रविलाल पन्थ ने कहा क्षयरोग विरुद्ध की अभियान में राज्य ने करनेवाली काम सामाजिक संस्थाएँसे होना एक बहुत ही बडी बात है विचार व्यक्त किया था ।

यह भी पढें   बाँके के बिनौना में महिला और पुरुष करके १५७ लोगों ने किया रक्तदान 

samman
उसी अवसर पर नेपालगन्ज नगरपालिका के पूर्व मेयर डा. धवल शम्सेर राणा, जिला जन स्वास्थ्य कार्यालय के निमित्त प्रमुख सरोज कुमार शाह, संस्था के नवनिर्वाचित केन्द्रीय सदस्य सेम शाक्य, लायन्य क्लब इन्टरनेशनल एरिया ३२५ बी टू के निर्वाचित गभर्नर मधुसुदन शर्मा रिजाल और नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ के केन्द्रीय सदस्य कृष्ण प्रसाद श्रेष्ठ लगायत लोगों ने विचार रखा था ।
संस्था के पूर्व अध्यक्ष पूर्णलाल चुके ने संस्था की स्थापना काल से वर्तमान अवस्था तक की परिचयात्मक विवरण प्रस्तुत किया था ।
संस्था की अध्यक्ष सुश्री शान्ति श्रेष्ठ ने कार्यक्रम में वार्षिक योजना प्रस्तुत की थी ।
कार्यक्रम शाखा के सचिव सुन्दरलाल शाक्य ने सञ्चालन किया वह कार्यक्रम में मनोनित आठ सदस्यों को सपथ ग्रहण तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया था ।
संस्था की विधान अनुसार कार्यसमिति ने डा. विजय प्रधान, डा. सुभाष योगी, श्रीमती सन्ध्या शर्मा चौवे, श्रीमती रोहिणी स्वांर, रामचन्द्र पण्डित तथा जिला जनस्वास्थ्य कार्यालय बाँके , जिला समन्वय समिति, बाँके और नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका के प्रतिनिधि को सदस्य पद में मनोनयन किया गया था ।
कार्यक्रम में नेपाल पत्रकार महासंघ के केन्द्रीय सदस्य तथा मध्य पश्चिम क्षेत्रीय संयोजक झलक गैरे और बाँके शाखा के पूर्व अध्यक्ष रुद्र सुवेदी लगायत लोगों की सहभागिता ही थी

यह भी पढें   सञ्चारकर्मी तथा शतक रक्तदाता पवन जायसवाल ने १०८ वीं बार किया रक्तदान 

N 1 N 3 N 4

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *