संघ, प्रदेश और स्थानीय तहों के अधिकार के अनुसार सेवा प्रवाह किया जाएगा : प्रम प्रचण्ड

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ४ मई ।
प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने स्थानीय तह के चुनाव को सम्पन्न कर देश को एकताबद्ध बनाने की दिशा में सरकार को सफल बताया है ।
राष्ट्रिय विकास समस्या समाधान समिति की हुई बैठक में प्रधानमंत्री प्रचण्ड ने संघ, प्रदेश और स्थानीय तहों के अधिकार के अनुसार सेवा प्रवाह और विकास निर्माण के कार्यो को निर्बाध रुप में संचालन करने के हिसाब से जनशक्ति समायोजन करने का मंत्री और सचिवों को निर्देश दिया ।
उन्होंने २ महिनों की अवधि में पूँजीगत खर्च ८० प्रतिशत पहुचाँने के हिसाब से काम करने का भी मंत्री और सचिवों को निर्देश दिया ।
राष्ट्रिय योजना आयोग के अध्यक्ष समेत रहें प्रधानमंत्री ने काठमाण्डू–तराई दु्रतमार्ग, निजगढ और पश्चिम सेती जैसी परीयोजनाओं के कामों को आगें न बढाएजाने के प्रति असन्तुष्टि जाहिर करतें हुए एक महिने के अन्दर संबन्धीत परीयोजना को आगें बढाने की बात पर जोर दिया ।

