Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गजेन्द्र ना. सिंह सगरमाथा अञ्चल अस्पताल के एक स्तम्भ डा. अरबिन्द अब नही रहे

 

सप्तरी १२ जेठ २०७४, शुक्रवार
सप्तरी जिल्ला के सदरमुकाम राजबिराज में अवस्थित एक मात्र विभिन्न सेवा सुविधा सम्पन्न सरकारी अस्पताल गजेन्द्र नारायण सिंह सगरमाथा अञ्चल अस्पताल में कार्यरत डा. डी. के. अरबिन्द को जेठ 11 गते गुरुवार लगभग साम 5 बजे अचानक हुई मस्तिक घात के कारण मृत्यु हो गई ।
चिकित्सा पेशा को सेवा भाव सम्झकर कार्य करने वाले अन्दाजी 55 वर्षिय डा. अरबिन्द ने 18 वर्ष तक गजेन्द्र नारायण सिंह सगरमाथा अञ्चल अस्पताल में स्वयं सेवक सेवा प्रदान किया और हाल वो उसी अञ्चल अस्पताल में ही ‘स्त्री तथा प्रसुती रोग विभाग’ में मेडिकल अफिसर के पद पर कार्यरत थें । अत्यन्त मिलनसार तथा समधुर व्यवहार और काफी ज्यादा अनुभव एवं कार्य दक्षता के कारण अस्पताल टीम लगायत पेसैन्ट और औषधि दुकान्दार के भी चहेते रहे डा. डि. के. अरबिन्द को डा. दिलिप साह, डा. उषा देब लगायत अस्पताल में कार्यरत सभी चिकित्सक एवं कर्मचारीयों ने उनके आत्मा की शान्ति का कामना करते हुए श्रद्धाञ्जली देकर अन्तिम बिदाई किया ।

यह भी पढें   रसुवा के लाङटाङ खोला जलविद्युत् आयोजना की सुरंग से दो लोगों के शव बरामद

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com