Thu. Jul 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

साहित्यकार शर्मा की याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

 

काठमाडौं २१ जेठ –

वरिष्ठ साहित्यकार श्यामप्रसाद शर्मा के निधन से नेपाली साहित्य को अपूरणीय क्षति हुई है ।

शर्मा की स्मृति में प्रगतिशील लेखक सङ्घ ने शनिबार श्रद्धाञ्जलि कार्यक्रम आयोजित की थी जहाँ उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की गई । और उनके सरल जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही गई ।
साहित्यकार शर्मा ने राजनीति, साहित्य, पत्रकारिता और समाजसेवा के विविध आयाम में छ दशक से भी अधिक समय
तक अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया था ।

शर्मा का गत वैशाख २४ गते ८७ वर्ष की उम्र में काठमाडौँ में निधन हुआ था। उनका पाँच दर्जन से अधिक पुस्तक प्रकाशित है ।

नेपाल प्रज्ञाप्रतिष्ठान के सदस्य सचिव डा. जीवेन्द्रदेव गिरी ने कहा कि शर्मा जनपक्षीय विचार के प्रणेता थे । उनके निधन से प्रगतिशील साहित्यिक क्षेत्र को अपुरणीय क्षति हुई है ।

शर्मा की बेटी सम्झना शर्मा कहा कि प्रकाशित होने वाली बाकी पाण्डुलिपि के प्रकाशन मे सभी का सहयोग अपेक्षित है ।

कार्यक्रम में सङ्घ के अध्यक्ष मातृका पोखरेल, महासचिव आरएम डङ्गोल, साहित्यकार शान्तादास मानन्धर, हरिहर खनाल, राम विनय, वासुदेव अधिकारी, मित्रलाल पङ्ज्ञेनी, डा। विन्दु शर्मा आदि साहित्यकारों ने श्यामप्रसाद के व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed