Mon. Nov 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्मार्टफोन में नहीं आएगा वायरस, बड़े काम के हैं ये ५ टिप्स

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १४ जून ।

स्मार्टफोन का इस्तेमाल आज हर कोई कर रहा है । टेक्नोलाँजी जितनी आगे जा रही है उतना ही वायरस और हैकर्स का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। हर यूजर को ये डर जरुर होता है कि कहीं उसके फोन में वायरस अटैक न हो जाए। स्मार्टफोन में वायरस आने से इसे काफी नुकसान पहुंचता है और यूजर्स का डाटा चोरी और खराब होने का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में हम आपको आज कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जो आपके स्मार्टफोन को वायरस से बचाने में मदद करेंगे।

यह भी पढें   जीवन में विश्वास ही प्रेम, प्रार्थना और रिश्तों की सबसे बड़ी ताकत है : बिमल सर्राफ

१. एंटीवायरस करें डाउनलोड

अगर आप अपने एंड्रायड फोन को वायरस से बचाना चाहते हैं तो यह बेहद जरुरी है कि आप अपने फोन में एक अच्छा एंटीवायरस इंस्टाँल करें। आप गूगल प्ले स्टोर से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। इनकी मदद से आपके फोन में मौजूद वायरस को डिटेक्ट कर डिलीट किया जा सकेगा। सबसे अहमि बात ये की आप इसे समय–समय पर अपडेट करते रहें।

२. ब्लूटूथ रखें अाँफ

अगर आप फोन में ब्लूटूथ अाँन रखते हैं तो यह आपके फोन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अगर इसकी आवश्यकता न हो तो इसे बंद ही रखें। कई बार देखा गया है कि ब्लूटूथ के जरिए फोन में वायरस बड़ी ही आसानी से आ जाता है। ब्लूटूथ के माध्यम से कोई भी अपने मोबाइल से आपके मोबाइल मे जाकर निजी जानकारी चुरा सकता है।

यह भी पढें   आर्थिक कारोबार दैनिक के पत्रकार पोख्रेल का सड़क दुघर्टना में मृत्यु

३. वाई–फाई को रखें बंद

अगर आप अपने घर से बाहर हैं तो फोन के वाई–फाई को बंद रखें। वायरस आने का सबसे ज्यादा खतरा ओपन वाई–फाई में होता है। कोई भी आपके नेटवर्क का गलत इस्तेमाल कर सकता है।

 

४. लो क्वालिटी एप्स को करें डिलीट

स्मार्टफोन में कई एप्स मौजूद रहती हैं। अगर आपके फोन में कोई लो क्वालिटी एप है तो उसे तुरंत डिलीट कर दें। ऐसा इसलिए क्योंकि लो क्वालिटी में अक्सर वायरस का खतरा बना रहता है।

यह भी पढें   नेपाल में अवैध क्रिप्टो और ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा भंडाफोड़: 2 अरब रुपये से अधिक के लेनदेन के आरोप में एक गिरफ्तार

 

५. अंजान डिवाइस से न करें शेयरिंग

अगर आप किसी भी व्यक्ति से डाटा शेयर कर रहे हों तो ये सुनिश्चित करें कि वो आपका परिचित हो। क्योंकि अगर दूसरे के डिवाइस में पहले से वायरस होगा तो वो शेयरिंग के साथ आपकी डिवाइस में भी आ जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com