Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत मे राष्ट्रपति चुनाव: रामनाथ कोविंद ने एनडीए प्रत्याशी के रुप में किया नामांकन

 

सूत्रों के अनुसार भाजपा शासित राज्यों के सीएम के अलावा तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव भी नामांकन के दौरान मौजूद थे। पीएम मोदी कोविंद के पहले प्रस्तावक बने।

भाजपा सूत्रों के अनुसार, नामांकन पत्र के चार सेट तैयार किए गए थे। जिन पर पीएम मोदी, शाह, तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के हस्ताक्षर हैं। भाजपा सूत्रों का कहना है कि सभी नामांकन पत्रों के सेट जमा करवाना ज़रूरी नहीं है| कुछ सेट बाद में भी जमा करवाये जा सकते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *