Thu. Nov 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैसी ने अपने दाे बच्चाें की माँ एंटोलीना रोकुजो से की शादी

 

2जुलाई

रोसारियो (अर्जेंटीना)। दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर अर्जेंटीना के लियोनल मैसी ने अपनी बचपन की प्रेमिका और अपने दो बच्चों की मां एंटोलीना रोकुजो से शादी कर ली है जहां इस जश्न में फुटबॉल जगत की कई बड़ी  हस्तियों ने शिरकत की। पिछले कई दिनों से इस हाईप्रोफाइल शादी को लेकर तैयारियां जोरों पर थीं।   बार्सिलोना के टीम साथियों कार्लस पूयोल, जेवियर मासचेरेनो, ब्राजीली स्टार नेमार, लुईस सुआरेज, गेरार्ड पिक और उनकी पॉप स्टार पत्नी शकीरा ने मैसी की शादी में बाराती बन इस जश्न में चार चांद लगा दिए।  पिछले कई दिनों से इस हाईप्रोफाइल शादी को लेकर तैयारियां जोरों पर थीं जिसमें प्रीमियर लीग सहित कुल 260 चुनिंदा मेहमानों को बुलाया गया था जिसमें चेल्सी के सेस फैबरेगास और मैनचेस्टर सिटी के सर्जियोएगुएरो ने भी शिरकत की।

यह भी पढें   पोखरा जीप दुर्घटना, एक की मृत्यु, १२ घायल

अर्जेंटीना के स्टार और उनके मेहमानों की सुरक्षा में 350 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। शादी रोसारियो में आयोजित की गई थी जहां मैसी का  बचपन गुज़रा और इसके बाद वे बार्सिलोना में खेलने चले गए और उन्होंने पांच बार फीफा की वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर की ट्रॉफी पांच बार अपने नाम की।  मैसी ने रोसारियो को इसलिए चुना क्योंकि उनकी पत्नी इसी जगह की रहने वाली हैं और दोनों का बचपन एक साथ बीता। मैसी और रोकुजा पिछले कई वर्षों से साथ हैं और दोनों के शादी से पहले दो बच्चे हैं जिनमें थियागो चार वर्ष के हैं जबकि मातियो का जन्म 21 महीने पहले ही हुआ है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com