Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रांची और पटना समेत लालू प्रसाद के 12 ठिकानों पर सीबीआई का छापा

 

*{मधुरेश प्रियदर्शी की रिपोर्ट}*पटना/रांची*-बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने आज सुबह रांची और पटना समेत आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के दर्जन भर ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई होटल आवंटन मामले में की गयी। बताया जाता है कि वर्ष 2006 में रेल मंत्री रहते लालू प्रसाद ने पटना, रांची, पुरी, गुरुग्राम समेत कई होटल आवंटन और होटल बनाने के टेंडर आवंटित किये थे, जिसमें अनियमितता बरती गयी थी।

*मुश्किल में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, तीन धाराओं में चलेगा मुकदमा……..*

सीबीआई ने 2006 में रेल मंत्री रहे लालू प्रसाद यादव, पत्नी पूर्व सीएम राबड़ी देवी, उनके मंत्री बेटों तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव के साथ उनके करीबी प्रेमचंद्र गुप्ता की पत्नी सरला गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन सभी लोगों पर रांची और पुरी में रेल मंत्रालय द्वारा होटल बनाने के लिए जारी टेंडर में धांधली के आरोप हैं। सीबीआई ने इस सिलसिले में सुबह-सुबह दिल्ली, पटना, रांची, पुरी और गुरुग्राम के 12 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
*राजद ने कहा बदले की कार्रवाई…..*राजद ने इसे बदले की कार्रवाई और ठिकाना लगाने की राजनीति करार दिया है। राजद प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी नये गंठबंधन के सहयोग से 2019 का आम चुनाव जीतना चाहती है। उनकी नई सहयोगी सीबीआई है।

यह भी पढें   आज से पितृपक्ष (सोलह श्राद्ध) आरंभ: जानिए इसका धार्मिक महत्व और शास्त्रीय विधान

*बोले लालू, जब छापिये दिये हैं, तो क्या पूछते हैं…….*

ज्ञात हो कि 16 मई को भी लालू प्रसाद के दिल्ली-गुरुग्राम समेत 22 ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की थी। ये छापेमारी भी जमीन सौदों को लेकर ही की गयी थी। आरोप है कि 1,000 करोड़ रुपये की बेनामी जमीन का सौदा किया गया।

*आज रांची कोर्ट में होगी लालू की पेशी….*

चारा घोटाला मामले की दैनिक सुनवाई के लिए लालू प्रसाद इन दिनों रांची में हैं। उन्हें हर दिन सीबीआइ कोर्ट में पेश होना है। वर्ष 1996 में सरकारी खजाने से पशुओं के चारा के नाम पर 950 करोड़ रुपये की गलत तरीके से निकासी का मामला उजागर हुआ था। इस मामले में 44 से अधिक मामले दर्ज किये गये थे। इसमें देवघर व डोरंडा कोषागार से निकासी का मामला भी शामिल है। इससे पहले 6 जून को चारा घोटाला के एक मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की पटना स्थित सीबीआइ कोर्ट में पेशी हुई थी।

यह भी पढें   जीकेसी की नई ग्लोबल वर्किंग कमिटी घोषित: नेपाल सहित कई देशों और भारतीय राज्यों को मिली जिम्मेदारी

*भाजपा सांसद गोपाल नारायण बोले…..* लालू प्रसाद के ठिकानो पर हो रही छापेमारी के बीच राजद द्वारा केन्द्र सरकार एवं पीएम मोदी पर सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगाये जाने पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद गोपाल नारायण सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने राजनीति के शुद्धिकरण का अभियान शुरु किया है। गड़बड़ी करने वाले चाहे जो हों वे जरुर पकड़े जायेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com