Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फेमस कॉमेडियन जोनी लिवर के बेटे जेसे लीवर(Jessey Lever) भी डेब्यू की तैयारी ,12वीं के बाद छोड़ दी थी पढ़ाई

 

फेमस कॉमेडियन जोनी लिवर के बेटे जेसे लीवर(Jessey Lever) भी डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं। 27 साल के जेसे को फिल्मों के ऑफर आने शुरू हो गए हैं, लेकिन वो एक अच्छे रोल के इंतजार में हैं। उनका कहना है कि जब तक उन्हें कोई शानदार रोल नहीं मिलेगा, वो फिल्मों से दूरी बनाए रखेंगे।

जेसे को बचपन में एक गंभीर बीमारी हो गई थी।
– 12 साल की उम्र में जेसे को गले में ट्यूमर हो गया।
– ट्यूमर इतना बढ़ गया कि उसने कैंसर का रूप ले लिया था।
– सालों विदेश में चले इलाज के बाद जेसे ने कैंसर से लड़ सके और आखिरकार वो ठीक हो गए।
12वीं के बाद छोड़ दी थी पढ़ाई
– इस बीमारी के बाहर आने के बाद उन्होंने अपनी स्कूलिंग तो पूरी की लेकिन 12वीं पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।
– बाद में बहन के करियर को देखकर और पापा के समझाने के बाद जेसे में वापस से पढ़ाई शुरू की और लंदन से ह्यूमन रिसोर्सेस में डिग्री ली।
– जेसे ने पापा जॉनी की तरह कॉमेडी में हाथ नहीं आजमाया है। वो शुरुआती दिनों से ही म्यूजिक में पर ध्यान दे रहे हैं।
– जेसे एक शानदार म्यूजिशियन हैं और वो ड्रम बजाते हैं।
– जेसे का एक म्युजिक ग्रुप भी है जिनके साथ वो कई शोज भी कर चुके हैं।
– उनके लिए अब उनका करियर कॉमेडियन नहीं, बल्कि म्यूजिशियन बनना है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *