Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री देउवा नें फिर दिया एैसा निर्देशन, जानिए क्या करनें को कहा

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २७ जुलाई ।
प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद्को कार्यालय ने काठमांडू घाटी के २२ स्थानों में पेय जल की चुआवट पर नियंत्रण करने और गटर फूटने से सड़कों पर बने गड्ढाें का तीन दिन के भीतर मरम्मत करने का काठमांडू घाटी पेय जल लिमिटेड को निर्देश दिया है ।

कार्यालय में आज सडक से सम्बन्धित समन्वय संयन्त्र की बैठक ने लिमिटेड को पानी की चुआवट पर नियंत्रण कर सडकों पर तालाब बनने के क्रम को रोकने और नाला निकास विभाग और सडक विभाग अन्तर्गत के निकायों को सहयोग करने का निर्देश दिया, ये जानकारी कार्यालय के आर्थिक तथा पूर्वाधार महाशाखा प्रमुख दामोदर रेग्मी ने दी ।

यह भी पढें   कांग्रेस सह महामंत्री पद के लिए उम्मीदवारी देने की जीवनबहादुर शाही की घोषणा

बैठक में सडक विभाग, पेय जल तथा नाला निकास विभाग और लिमिटेड के अधिकारियों की सहभागिता थी । सडक के गड्ढे में पड़कर एक छात्रा की जान जाने के बाद प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने इसी सावन के १ गते को १५ दिन के भीतर घाटी के गड्ढों की मरम्मत करने का सरोकारी निकायों को निर्देश दिया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com